टोहाना। प्रभु प्रेमी संघ द्वारा शुक्रवार से 21 मार्च तक होने वाली श्रीराम कथा के लिए परमहंस जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज टोहाना पहुंचे। टोहाना पहुंचने पर उनका श्रद्धालुओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। प्रभु प्रेमी संघ के प्रवीण चौधरी ने बताया कि अनाज मंडी स्थित बालाजी मंदिर के सामने श्रीराम कथा का शुक्रवार से आयोजन होगा। कथा सुबह दस बजे से एक बजे तक रोजाना होगी, जिसमें स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज भगवान श्रीराम के सुंदर-सुंदर भजन भी सुनाएंगे।