फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के 15 गांवों में स्वच्छता का निरीक्षण करने आएगी स्वच्छ भारत मिशन की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में शनिवार से 15 गांवों में स्वच्छ भारत मिशन ( ग्रामीण) की टीम स्वच्छता का निरीक्षण करने आएगी। खंड स्तरीय कमेटी की अनुशंसा के आधार पर तीन श्रेणियों में पांच-पांच गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में ठोस व तरल कचरे के प्रबंधन से लेकर सार्वजनिक स्थानों के शौचालयों तक की जांच की जाएगी। यह निरीक्षण 15 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से शहरों में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) जबकि गांवों में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए गतिविधियां करवाई जाती हैं। स्वच्छ भारत मिशन की टीम गांवों में सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक स्थानों की सफाई व वहां के शौचालयों में व्यवस्था, गांवों के गंदे पानी की निकासी के लिए प्रबंध, कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था, घरों में स्वच्छता आदि मापदंडों को जांचेंगी। इसके अलावा ग्रामीणों से भी फीडबैक लिया जाएगा। इसी आधार पर विस्तृत रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार के पास भेजी जाएगी। इन गांवों में टीम के निरीक्षण के चलते पहले से ही प्रशासन द्वारा स्वच्छता को लेकर काफी सुधार करवाया गया है।

सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, गांवों में खुली नहीं बहेगी नालियां
वहीं, प्रदेश सरकार की ओर से नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके मुताबिक अब गांवों में खुले में नालियां नहीं बहेंगी। घरों से निकलने वाला गंदा पानी निकासी स्थल तक पहुंचाने वाली इन नालियों को ढका जाएगा या फिर प्लास्टिक या सीमेंटिड पाइप लाइन बिछाकर बेहतर व्यवस्था बनाई जाएगी। इस गाइडलाइन के पूरी तरह लागू होने से गांवों में स्वच्छता को और बढ़ावा मिलेगा। नालियों के खुले में बहने से गंदगी, बदबू और मच्छरों की समस्या से भी ग्रामीणों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन


दो हजार तक जनसंख्या वाली श्रेणी के गांव
गांव पारता : खंड टोहाना
गांव कानाखेड़ा : खंड जाखल
गांव बीराबदी : खंड नागपुर
गांव बनावाली सोत्र : खंड नागपुर
गांव मुंदलिया : खंड जाखल

दो से पांच हजार जनसंख्या वाली श्रेणी के गांव
1. भोडा होशनाक : खंड फतेहाबाद
2. गांव ललौदा : खंड टोहाना
3. गांव दीवाना : खंड जाखल
4. गांव ढेर : खंड जाखल
5. गांव अमाणी : खंड टोहाना

पांच हजार से अधिक जनसंख्या वाले गांव
1. गांव पिरथला : खंड टोहाना
2. गांव धांगड़ : खंड फतेहाबाद
3. गांव भोड़ियाखेड़ा : खंड फतेहाबाद
4. गांव बड़ोपल : खंड फतेहाबाद
5. गांव मेहुवाला : खंड भट्टू कलां
कोट
जिले में स्वच्छ भारत मिशन ( ग्रामीण) की टीम स्वच्छता जांचने के लिए दौरे पर रहेगी। यह निरीक्षण कार्य 15 जुलाई तक चलेगा। इन निरीक्षण के लिए जनसंख्या अनुसार तीन श्रेणियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन

-सुखविंदर सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, स्वच्छ भारत मिशन ( ग्रामीण)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें