फतेहाबाद। शहर के पुराना बस स्टैंड पर 10 से 12 साल के एक बच्चे की पिटाई करने के आरोपी रोडवेज चालक को महाप्रबंधक शेर सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। मामले में एडीसी डॉ. ब्रह्मजीत सिंह ने भी संज्ञान लेते हुए महाप्रबंधक को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
गौरतलब है कि रोडवेज चालक जगदीश ने उसकी जेब में से पर्स निकालने का प्रयास करने के आरोप में एक 10 से 12 वर्ष के बच्चे को पकड़ लिया था। रोडवेजकर्मी ने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। कर्मचारी उसे कई देर तक पीटता रहा। बाद में इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई।
कोट
इस मामले में चालक जगदीश को सस्पेंड कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच जी करवाई जा रही है।
-शेर सिंह, महाप्रबंधक, फतेहाबाद डिपो