फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू आशंकित महिला की मौत, हड़कंप

Mon, 01 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रतिया (फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मढ़ कॉलोनी की स्वाइन फ्लू से आशंकित 58 वर्षीय महिला मनोहर देवी की रविवार सुबह हिसार के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। स्वाइन फ्लू आशंकित महिला की मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला का रविवार को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार अंतिम संस्कार किया गया। दूसरी ओर, विभाग की टीमों ने मढ़ कॉलोनी का सर्वे कर एहतियात के तौर पर टेमीफ्लू की दवा दी गई।

जानकारी के अनुसार, मढ़ कॉलोनी की 58 वर्षीय महिला मनोहर देवी को करीब दस दिन पहले खांसी जुकाम, बुखार हुआ था । दो दिन तक रतिया में निजी चिकित्सक से उपचार करवाने के बाद मनोहर देवी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हे हिसार के एक निजी हस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन


हिसार में उपचार के दौरान निजी लैब से करवाई गई जांच में महिला मनोहर देवी में स्वाईन फ लु की पुष्टि हुई थी। हालांकि सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने निजी लैब की रिपोर्ट को मानने से इंकार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल उक्त महिला के खून के सैंपल लेकर दिल्ली स्थित सरकारी लैब में भेजे गए थे। इस दौरान हिसार में उपचार के दौरान महिला मनोहर देवी की मृत्यु हो गई।

क्या कहते हैं एसएमओ
स्वाइन फ्लू से आशंकित महिला की मौत होने के मामले में रतिया के मुख्य चिकित्सक वीके जैन ने बताया कि पीड़ित महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करवाया गया। अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों को मास्क उपलब्ध करवाकर लगाने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही, विभाग की टीमों ने कॉलोनी तथा पूरे क्षेत्र का सर्वे कर पीड़िता के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को टेमीफ्लू की दवाई उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें