फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रोजगार को बढ़ावा देने और विकास के लिए वोट डालेंगे गांव समैन के युवा

Tue, 17 Sep 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव समैन की लाइब्रेरी में चुनावी चर्चा में भाग लेते युवा।
विज्ञापन
समैन। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही गांव देहात में चुनावी चर्चाओं का ही शोर है। टोहाना विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े गांव समैन में भी बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक में मतदान के लिए उत्साह नजर आ रहा है। प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ सरपंचों की बगावत का सुर इसी गांव से उठा था। हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल इसी गांव के सरपंच हैं।
विज्ञापन

गांव समैन में टोहाना-हिसार रोड पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के सामने बनी लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं का मानना है कि वे इस बार विधानसभा चुनाव में रोजगार को बढ़ावा देने और विकास के लिए वोट देंगे। अलग-अलग दलों के नेताओं ने भी गांव के युवाओं को अपनी तरफ लुभाने का प्रयास तेज कर दिया है।
सभी पार्टियों से जुड़े नेता गांवों में जनसभाएं करके माहौल को अपनी तरफ करने में जुटे हैं। 20 हजार से अधिक आबादी वाले गांव समैन में आठ हजार से अधिक मतदाता हैं। गांव समैन के लोग शुरू से ही राजनीति के प्रति जागरूक व उत्साह रखने वाले लोग हैं। गांव समैन के मतदाता विकास कार्यों को ध्यान में रखकर वोट करते हैं। पिछले लगभग 20 वर्षों में गांव का काफी विकास हुआ है।
विज्ञापन

युवा साहिल ने चुनावी चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि गांव समैन के युवा इस बार विधानसभा चुनाव में हरियाणा में रोजगार को बढ़ावा देने व विकास के नाम पर वोट देंगे। हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है। पढ़े-लिखे युवाओं के लिए रोजगार पाना बड़ी चुनौती है, इसलिए रोजगार को बढ़ावा देने वाली पार्टी को वोट देंगे।

ग्रामीण युवा सुरेश कुमार व अनिल जांगड़ा ने कहा कि वह रोजगार पाने के लिए पिछले लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं। सरकारी नौकरी लेना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसलिए वह विधानसभा चुनाव में रोजगार के नाम पर ही वोट देंगे। ग्रामीण युवा मनप्रीत व संजू ने कहा कि उनके माता-पिता उनको पढ़ाने के लिए अपनी पूरी कमाई खर्च कर रहे हैं, इसलिए वह पिछले दो साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं। हरियाणा विधानसभा चुनावों में रोजगार बड़ा मुद्दा रहेगा। इसलिए वह उसी पार्टी को वोट देंगे, जो विकास के साथ-साथ उन्हें रोजगार देगी।

मतदान के दिन के लिए रहता है उत्साह
ग्रामीण श्यामबीर गिल ने कहा कि गांव समैन के लोग राजनीति के प्रति काफी जागरूक हैं। गांव के लोग विकास के नाम पर वोट करते हैं। गांव में चुनाव को लेकर अच्छा माहौल बना हुआ है। इस बार भी गांव के लोग विधानसभा चुनाव में बड़े उत्साह के साथ मतदान करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें