फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 4 किलो 5 ग्राम हेरोइन के साथ सप्लायर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफत में आरोपी नशा सप्लायर जगसीर। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। सीआईए पुलिस ने नशा सप्लायर को काबू कर उसके पास से करोड़ों रुपये कीमत की 4 किलो 5 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये हैं। पकड़े गए आरोपी सप्लायर की पहचान पंजाब के संगरूर जिले के बखोरा गांव निवासी जगसीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शहर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पंजाब के अमृतसर से यह हेरोइन लेकर आया था। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि सीआईए इंचार्ज उपनिरीक्षक अशोक कुमार की टीम ने इंदिरा कॉलोनी के पास से युवक जगसीर की शक के आधार पर उसके पास मिले बैग की तलाशी ली तो उसमें से 4 किलो 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
एसपी आस्था ने बताया कि पुलिस ने शहर में 270 ग्राम हेरोइन सहित तीन आरोपियों को काबू किया था। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने जगसीर से नशीला पदार्थ लेने की बात कही थी। उसी के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


पाकिस्तान से जुड़े हो सकते है तार : एसपी
पुलिस अधीक्षक मोदी ने बताया कि आरोपी जगसीर उर्फ जग्गा की उम्र करीब 27 साल है। जो पिकअप पर ड्राइवरी का काम करता था। अभी कुछ समय पूर्व ही वह हेरोइन की तस्करी के कार्य में शामिल हुआ है। एसपी ने बताया कि आरोपी के पाकिस्तान से तार जुड़े होने की बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसको लेकर गंभीरता से पूछताछ की जाएगी ताकि आरोपी के नेटवर्क का पता किया जा सके।
लालच आया तो स्वयं सप्लायर बनकर लाया नशीला पदार्थ
इससे पहले वह दो बार अमृतसर से नशीला पदार्थ लाकर एजेंट के रूप में सप्लाई कर चुका है। इस बार उसके मन में लालच आया तो वह स्वयं आगे सप्लायर से नशीला पदार्थ लेकर आया। एसपी ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक नशीला पदार्थ के 33 अभियोग दर्ज किए गए हैं। जिसमें 54 आरोपियों की गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें