फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर-100 योजना : जिले के 39 छात्र ऑफलाइन और 25 ऑनलाइन लेंगे नीट-जेईई की कोचिंग

विज्ञापन
फतेहाबाद का राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने वीरवार को सुपर-100 योजना का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले जिले के 39 विद्यार्थियों का चयन ऑफलाइन कोचिंग और 25 का चयन ऑनलाइन कोचिंग के लिए हुआ है। रेवाड़ी के विकल्प फाउंडेशन की तरफ से जिले के 39 विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा के साथ नीट और जेईई की कोचिंग दी जाएगी। जबकि रेवाड़ी का ही विकल्प फाउंडेशन 25 विद्यार्थियों को घर पर ही ऑनलाइन कोचिंग देगा।
विज्ञापन

बता दें कि पहली बार जिले के 25 विद्यार्थियों को नीट और जेईई ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी। प्रदेश से 400 विद्यार्थियों को ऑफलाइन और 200 विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग दी जा रही है। सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को दो साल तक जेईई और नीट की कोचिंग दी जाएगी। ऑफलाइन में चयनित विद्यार्थियों को 27 जुलाई और ऑनलाइन में चयनित विद्यार्थियों को 25 जुलाई को विकल्प फाउंडेशन रेवाड़ी में रिपोर्ट करना होगा। इनकी कक्षाएं 28 जुलाई और 9 अगस्त से शुरू हो सकती है।
नीट की कोचिंग लेने वाले कम जेईई के सबसे ज्यादा
जिले के जिन विद्यार्थियों का चयन सुपर-100 योजना के लिए हुआ उनमें से सबसे ज्यादा जेईई की कोचिग लेने वाले विद्यार्थी है। सुपर 100 योजना के जारी हुए परिणाम के मुताबिक ऑफलाइन कोचिंग में 27 विद्यार्थी जेईई और 12 विद्यार्थी नीट की कोचिंग लेंगे। इसके अलावा 9 विद्यार्थी नीट की और 16 विद्यार्थी जेईई की कोचिंग लेंगे।
विज्ञापन

इन्होंने दी थी परीक्षा
खंड विद्यार्थी
भट्टूकलां 45
भूना 108
फतेहाबाद 77
टोहाना 109
रतिया 40
जाखल 33
अब तक हुआ चयन
वर्ष विद्यार्थी
2018-19 13
2019-20 33
2020-21 38
ये है सुपर-100 योजना
शिक्षा विभाग ने सुपर-100 योजना 2018 में शुरू की थी। सरकारी स्कूल से 80 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते है। चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग रेवाड़ी, हिसार, पंचकूलां, चंडीगढ़ और करनाल में दो साल तक जेईई और नीट की कोचिंग देता है।
कोट
सुपर-100 योजना का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिले से ऑफलाइन कोचिंग के लिए 39 और ऑनलाइन कोचिंग के लिए 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। पहली बार 25 विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।
-रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ
कोट
जिले से 64 विद्यार्थियों का चयन सुपर 100 योजना के लिए हुआ है। चयनित विद्यार्थी फ्री कोचिंग लेंगे। जिला फतेहाबाद के ये प्रतिभाशाली विद्यार्थी शायद सुपर 100 न होता तो कोचिंग प्राप्त करने से वंचित रह जाते।
विज्ञापन

-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें