फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गर्मी से संडे बाजार फीका, बिक्री में 60 फीसदी गिरावट

Sun, 07 Jun 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में थाना रोड पर लगने वाले संडे बाजार में खाली बैठे दुकानदार संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण थाना रोड पर लगने वाले संडे बाजार की रौनक इस बार फीकी पड़ गई। ग्राहकों की संख्या घटने से दुकानदारों और स्टॉल संचालकों की बिक्री में 50 से 60 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हर सप्ताह लगने वाले इस बाजार में कपड़ों, जूतों, घरेलू सामान और अन्य उपयोगी वस्तुओं के अनेक स्टॉल सजते हैं। सामान्य दिनों में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं, लेकिन इस बार सुबह कुछ समय तक ही चहल-पहल दिखाई दी। दोपहर होते-होते बाजार लगभग सूना नजर आया।
स्टॉल संचालक राजेश कुमार ने बताया कि पिछले कई सप्ताह से तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्म हवाओं के चलते लोग दिन के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ा है। उन्होंने बताया कि पहले जहां पूरे दिन अच्छी बिक्री होती थी, वहीं अब दैनिक खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

एक अन्य स्टॉल संचालक संदीप वर्मा ने कहा कि सुबह और शाम कुछ ग्राहक आते हैं, लेकिन दिनभर अपेक्षित भीड़ नहीं रहती। लोगों की आवाजाही कम होने से अधिकांश दुकानदार प्रभावित हैं। कई स्टॉल संचालकों को उम्मीद के अनुरूप कारोबार नहीं मिल पाया। दुकानदारों का मानना है कि मौसम में बदलाव और तापमान कम होने के बाद बाजार की रौनक फिर लौट सकती है। फिलहाल भीषण गर्मी का असर बाजार की गतिविधियों और व्यापार दोनों पर साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें