फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ट्रैक्टर पर नहला गांव पहुंचीं सुनैना चौटाला, बोलीं-जलभराव से फसलें चोपट, सरकार ने किसानों को उनके हाल पर छोड़ा

विज्ञापन
नहला गांव के खेतों में किसानों से बातचीत करती हुई इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला।
विज्ञापन
भूना। इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा कि मूसलाधार बारिश के बाद नहला गांव में जलभराव से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं और जीवनयापन पर संकट गहराता जा रहा है। खेतों और रास्तों में पानी भर जाने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित है, जबकि प्रशासन की ओर से राहत कार्य शुरू नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

वे बुधवार को ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव नहला पहुंचीं। उन्होंने डूबी फसलों का निरीक्षण कर किसानों से मुलाकात की और सरकार पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हर किसान की धान और जीरी की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। ग्रामीणों के कच्चे-पक्के घर भी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बावजूद इसके सरकार ने किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। गांव के सरपंच और युवा स्वयं राहत कार्य कर रहे हैं। जलभराव से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, इसलिए मेडिकल कैंप लगाए जाएं और बिजली-पानी की व्यवस्था तुरंत सुचारू की जाए। इस मौके पर सरपंच कृष्ण कुमार ढिल्लों, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप सिंह ढिल्लों, अंगद वीर ढिंगसरा, संदीप ताखर, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें