फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्कूल बैग के साथ टेबल का मॉडल बनाने वाले सुमित अब दिल्ली में दिखाएंगे प्रतिभा

Mon, 31 Mar 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में छात्र सुमित अपने मॉडल के साथस्त्रोत ​शिक्षा विभाग - फोटो : पीएमश्री नवोदय विद्यालय में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं।
विज्ञापन
फतेहाबाद। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम ने इंस्पायर अवॉर्ड्स के तहत राज्यस्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया है। ऑनलाइन हुई इस प्रतियोगिता में गांव नहला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र सुमित का इंस्पायर अवॉर्ड के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश से केवल आठ विद्यार्थियों का चयन किया गया है। ये छात्र अब नई दिल्ली में होने वाले इंस्पायर अवॉर्ड के लिए आयोजित की जाने वाली प्रदर्शनी में अपना मॉडल प्रस्तुत करेंगे। वर्ष 2023-24 के सत्र में जिले से 60 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। इसके बाद जिला स्तर पर हुई प्रतियोगिता में पांच विद्यार्थियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था।
सुमित को मिल सकता है राष्ट्रपति से मिलने का मौका : यदि राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट मॉडलों की श्रेणी में सुमित का चयन होता है तो उसे राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

ये है इंस्पायर मानक अवाॅर्ड योजना

शिक्षा विभाग की यह योजना विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करने के लिए है। इस योजना के तहत कक्षा 6 से 10 के विद्यार्थियों से आवेदन लिए जाते हैं। विद्यार्थी ऑनलाइन ही आइडिया देते हैं। चयनित विद्यार्थियों को मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये की राशि दी जाती है। इसके बाद विभाग इन विद्यार्थियों की जिला स्तर पर ऑनलाइन ही परीक्षा लेता है।
बैग के साथ जोड़ी मेज

इंस्पायर मानक अवाॅर्ड के लिए सुमित ने आइडिया दिया था। इसके अनुसार सुमित ने एक स्कूल बैग के साथ हल्के वजन की टेबल को अटैच किया है। इससे विद्यार्थी आसानी से पढ़ाई कर सकता है। सुमित ने अपने प्राध्यापकों के नेतृत्व में अपने आइडिया को मॉडल का रूप दिया, जिसमें खास तौर पर उसके मेंटर मनोज कुमार प्रवक्ता भौतिक ने उसका मार्गदर्शन किया।
जिले के नहला स्कूल के छात्र का इंस्पायर अवॉर्ड के लिए चयन हुआ है, यह हर्ष का विषय है। अब यह छात्र राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इंस्पायर अवॉर्ड कार्यक्रम में भाग लेगा। यह छात्र अन्य विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल के तौर पर उभरा है, अन्य विद्यार्थी उससे सीख लें।

- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
जिले से इससे पहले भी इंस्पायर मानक अवाॅर्ड के लिए पिछले दो वर्षों में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यही नहीं इस बार जिले से 74 विद्यार्थियों इंस्पायर मानक अवाॅर्ड के लिए चयन हो चुका है।
विज्ञापन

- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें