फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विद्यार्थियों ने देश के रक्षकों के नाम लिखे पत्र

विज्ञापन
फतेहाबाद में बच्चों द्वारा लिखे गए पत्रों को दिखाते हुए ​शिक्षा विभाग के अ​धिकारी स्त्रोत प
विज्ञापन
फतेहाबाद। देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए जिले के बच्चों ने पत्र भेजे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से चलाए गए इस अभियान के तहत विद्यार्थियों ने देश के रक्षकों के नाम अपने भावनाओं को शब्दों में पिरोया है।
विज्ञापन

बच्चों ने पत्रों के माध्यम से सैनिकों के साहस, त्याग और देश सेवा के प्रति सम्मान जताया। जिले के प्रत्येक खंड से चयनित नौ-नौ पत्रों को हिसार मुख्यालय भेजा गया है। इस तरह जिले के सभी खंडों से चुने गए पत्रों को आगे की प्रक्रिया के लिए मुख्यालय भेजा गया। पत्र लेखन के दौरान विद्यार्थियों ने देश की सुरक्षा में लगे जवानों के प्रति अपने विचार और भावनाएं व्यक्त कीं है।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनीता बाई और जिला एफएलएन संयोजक दिलबाग ने बताया कि इस संबंध में शिक्षा विभाग निदेशालय की ओर से पहले ही निर्देश जारी किए गए थे। निर्देशों के तहत विद्यार्थियों को देश के रक्षकों के सम्मान में पत्र लिखने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें