फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बुनियाद केंद्रों पर पढ़ रहे विद्यार्थियों को मिलेगा परिवहन भत्ता

Wed, 02 Oct 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के मिशन बुनियाद केंद्रों पर पढ़ाई करते विद्यार्थी
विज्ञापन
फतेहाबाद। मिशन बुनियाद के तहत केंद्रों पर आकर कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग परिवहन भत्ता देगा। ये भत्ता पिछले सत्र में कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों को जारी किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने 12 लाख रुपये का बजट जारी किया है। प्रदेश के प्रत्येक जिले को ये बजट जारी किया गया है। विद्यार्थी को चार रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से परिवहन भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पांच केंद्र हैं और यहां पर पिछले सत्र में 110 विद्यार्थी कोचिंग ले रहे थे। ये विद्यार्थी गांवों से आकर खंड स्तर पर बनाए गए सेंटरों पर कोचिंग ले रहे हैं। इसके चलते विभाग की तरफ से इन्हें बजट जारी किया गया है। जिला शिक्षा विभाग ने सेंटरों से डिमांड मांगी है। इसके बाद सेंटर स्तर पर जिला शिक्षा विभाग बजट जारी करेगा।

ये है जिले में कोचिंग सेंटर और विद्यार्थियों की स्थिति
कोचिंग सेंटर विद्यार्थियों की संख्या
मॉडल संस्कृति स्कूल फतेहाबाद 33
मॉडल संस्कृति स्कूल भट्टूकलां 16
मॉडल संस्कृति स्कूल भूना 31
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोहाना 23
मॉडल संस्कृति स्कूल रतिया 7

प्रतियोगी परीक्षाओं की करवाई जाती है तैयारी
मिशन बुनियाद के तहत शिक्षा विभाग कक्षा नौंवी और दसवीं के विद्यार्थियो को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाता है। इसको लेकर जिले में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए थे। जिले से 3488 विद्यार्थियों ने इस सत्र में आवेदन किया और 205 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन


इस सत्र से रोडवेज विभाग देगा बस पास

मिशन बुनियाद केंद्रों पर पढ़ रहे विद्यार्थियों को इस सत्र से बस पास की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सेंटर इंचार्ज को बस बनवाने के निर्देश दे दिए है।

मिशन बुनियाद के तहत पढ़ रहे विद्यार्थियों को परिवहन भत्ता दिया जाएगा। इसको लेकर बजट आ चुका है। सेंटरों से डिमांड मांगी गई है। इसके बाद बजट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- मुकेश मेहता, जिला नोडल अधिकारी, मिशन बुनियाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें