फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीनियर फुटबाल चैंपियनशिप से बाहर हुई फतेहाबाद की टीम

Wed, 02 Oct 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन की ओर से 19 से 23 सितंबर 2024 को हिसार जिले के गांव मसूदपुर में हरियाणा राज्य सीनियर फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें प्री-क्वार्टर मुकाबला फतेहाबाद व जींद के मध्य खेला गया। जींद जिले द्वारा फतेहाबाद जिले की टीम के खिलाड़ी मोहन पर प्रोटेस्ट दिया गया। जब जांच की गई तो खिलाड़ी मोहन के पासपोर्ट पर पता सोनीपत जिले का मिला। खिलाड़ी मोहन का सोनीपत जिले में जिला फुटबाल एसोसिएशन में नाम दर्ज मिला व न ही इस खिलाड़ी का अनापत्ति प्रमाण पत्र सोनीपत से लिया गया। इन हिदायतों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन द्वारा चयनित व आयोजन कमेटी ने फैसला लेकर फतेहाबाद टीम को प्रतियोगिता से स्क्रैच कर दिया व जींद को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

इस मामले में आरोप लगाते हुए सीनियर फुटबॉलर गुलजार खान ने बताया कि कोच व सचिव को इस मामले की जानकारी थी। फिर भी उन्होंने यह सब होने दिया। जिस कारण शानदार प्रदर्शन कर रही फतेहाबाद की टीम को प्री-क्वार्टर मुकाबला जीतने के बाद हार का सामना करना पड़ा व टीम को प्रतियोगिता से बाहर निकाल दिया। जिस कारण टीम की पूरे हरियाणा में छवि धूमिल हुई है। गुलजार खान ने कहा कि इस प्रतियोगिता से पहले ट्रायल रखे गए थे, जो सिर्फ खानापूर्ति थी। ट्रायल के दौरान कोच व सचिव मौजूद होते हैं, जो खिलाड़ी ट्रायल में पास होते है, उनके दस्तावेज जांचने होते है, लेकिन उन्हें पता होने के बाद कोच व सचिव ने सोनीपत जिले के खिलाड़ी को फतेहाबाद की टीम में शामिल किया।
-
सचिव व कोच बोले आरोप निराधार
इस संबंध में जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव राजेश कुमार व कोच जसमेर सिंह ने कहा कि आरोप निराधार हैं। जब ट्रायल हुआ था, तब हमें खिलाड़ी के आधार कार्ड पर पता फतेहाबाद जिले के भूना का मिला था। खिलाड़ी के पास अन्य दस्तावेज भी जिले के मिले थे। जिस आधार पर उसका टीम में चयन किया गया था। सिर्फ पासपोर्ट सोनीपत जिले से बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें