फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बिखेरे कला के रंग

Tue, 06 Oct 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टू कालेज में डांस प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्त्रोत : संवाद
विज्ञापन
भट्टू कलां। राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां में आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दूसरे दिन डांस एवं गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, जिला परिषद फतेहाबाद सुरेश कुमार ने शिरकत की।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित डांस प्रतियोगिता में हरियाणवी, पंजाबी और कंटेंपरेरी डांस की प्रस्तुतियां हुईं। गायन प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने मधुर गीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। हरियाणवी डांस में नीतिका ने प्रथम, मुस्कान ने दूसरा और सावित्री ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पंजाबी डांस में पूजा ने प्रथम, कुसुम ने दूसरा, स्नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कंटेंपरेरी डांस में अनुपमा ने प्रथम, कोमल ने दूसरा और खुशबू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। युगल नृत्य में खुशबू व कोमल ने प्रथम, सरला व प्रियंका ने दूसरा और मुस्कान व मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया तथा गायन शैली में अनुपमा ने प्रथम, चंचल ने द्वितीय एवं पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुरेश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के अंदर कोई न कोई विशेष प्रतिभा अवश्य होती है। ऐसे मंच विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को पहचानने और निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए विद्यार्थियों के आग्रह पर एक गीत भी सुनाया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वाइस चेयरमैन ब्लॉक समिति भट्टूकलां बंसीलाल, चेयरमैन प्रतिनिधि ब्लॉक समिति राजेंद्र शरबटा, तथा मार्केट कमेटी चेयरमैन प्रदीप मांडण उपस्थित रहे। इनके साथ सोनू चालिया, नरेश गोदारा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. सुभाष ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन दर्शन सिंह एवं डॉ. दिलसुख राम ने किया।
प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए डॉ. राजाराम, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. विजय कुमार, राजेश कुमार, अनामिका तथा डॉ. कीर्ति चौधरी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम प्रभारी प्रो. अमित कुमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, निर्णायकों, मंच संचालन टीम, स्टाफ एवं विद्यार्थियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें