फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: इंस्पायर में चयनित विद्यार्थियों को स्पर्धा के लिए एप पर देनी होगी मॉडल की जानकारी

Thu, 09 Jan 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने इंस्पायर अवाॅर्ड मानक योजना में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का परिणाम पिछले साल फरवरी माह में जारी किया था। इसमें जिले के 60 विद्यार्थियों के आइडिया विभाग ने चयनित किए थे। इन विद्यार्थियों को अब जिलास्तरीय प्रतियोगिता में ऑनलाइन भाग लेना है।
विज्ञापन


इसके लिए विद्यार्थियों से मानक कंपीटिशन एप पर आवेदन मांगे गए हैं। विद्यार्थी को विज्ञान मॉडल की वीडियो और फोटो अपलोड करनी है और इसके अलावा जानकारी भी देनी है। विद्यार्थी को 10 जनवरी तक का मौका दिया गया है। इसके बाद जिला शिक्षा विभाग और इंस्पायर अवाॅर्ड मानक की टीम विद्यार्थी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन करेगी।

31 जनवरी तक चयन की प्रक्रिया ऑनलाइन चलेगी। इन 60 विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये दे चुका है। वर्ष 2023 में जिले से 1300 आवेदन गए थे और इसमें 60 का चयन हुआ था। इसके बाद वर्ष 2024 में जिले से डेढ़ हजार से ज्यादा विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन


जापान जाने का मिल सकता है मौका

इस योजना के तहत जिन विद्यार्थियों के आइडिया चुने गए, उन्होंने उस पर मॉडल तैयार किया है। इसके बाद अलग-अलग स्तर पर उनकी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसके बाद नेशनल स्तर पर श्रेष्ठ 60 आइडिया को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। इन्हें राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इन विद्यार्थियों को 15 दिन के लिए जापान जाने का भी मौका मिलेगा।

इंस्पायर अवाॅर्ड के पहले ये रह चुका है परिणाम

वर्ष चयनित आइडिया

2021-22 33

2022-23 27

2023-24 60

वर्ष 2024 में 1552 विद्यार्थियों ने किया है आवेदन

मानक इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए जिले से इस बार 1552 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इसका परिणाम अभी तक जारी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि फरवरी माह में जारी हो सकता है। चयनित को शिक्षा विभाग 10-10 हजार रुपये की राशि मॉडल बनाने के लिए देगा।



इंस्पायर अवाॅर्ड मानक की जिला स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता होनी है। इसके लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन अपने मॉडल का वीडियो अपलोड करना है। 31 जनवरी तक टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थी का चयन करेगी। - मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें