फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्टाफ की कमी पर जल्लोपुर के छात्रों का गुस्सा फूटा, लगाया जाम

Wed, 07 Sep 2016 11:25 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
जल्लोपुर आरोही स्कूल में स्टाफ की कमी पर रतिया के संजय गांधी चौक पर जाम लगाते विद्यार्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टोहाना के गांव इंदाछोई में स्कूल में अध्यापकों की कमी के चलते छात्राओं द्वारा जाम लगाने के एक दिन बाद अब जल्लोपुर स्थित आरोही मॉडल स्कूल में इसी समस्या के चलते विद्यार्थियों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साए छात्रों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रतिया के संजय गांधी चौक पर जाम लगा दिया। बाद में नायब तहसीलदार और बीईओ द्वारा समस्या के समाधान का आश्वासन देने पर रास्ता खोला। लगभग दो घंटे तक लगे जाम के चलते सड़क पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जल्लोपुर स्थित आरोही मॉडल स्कूल में अध्यापकों और स्टाफ की काफी कमी है। इस संबंध में स्कूल के विद्यार्थी कई बार उच्चाधिकारियों से मिल चुके हैं। गुस्साए छात्रों ने बताया कि वह पहले भी कई बार कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन अध्यापकों की नियुक्ति नहीं होने से विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्कूल के विद्यार्थियों संजय, रवि आदि ने बताया कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर 5 सितंबर तक स्टाफ की कमी दूर ना की गई तो वे जाम लगा देंगे। 5 सितंबर तक भी जब प्रशासन द्वारा अध्यापक नहीं भेजे गए तो उन्हें मजबूरन जाम लगाना पड़ा।

जाम की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन विद्यार्थियों ने उनका आश्वासन नहीं माना। बाद में नायब तहसीलदार कर्ण सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश दहिया मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वासन देकर जाम खुलवाना चाहा लेकिन विद्यार्थी नहीं माने और उन्होंने लिखित में आश्वासन लेना चाहा। इस पर अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से बात कर आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में अध्यापकों की कमी को पूरा कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें