फतेहाबाद। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की तरफ से जिले के 18 स्कूलों में राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया जाएगा। ये कार्यक्रम स्कूल स्तर पर आयोजित होंगे।
इस दौरान विद्यार्थियों को जल बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग ने प्रत्येक स्कूल के लिए चार-चार हजार रुपये का बजट जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने खंड स्तर पर ये बजट जारी कर दिया है। विद्यार्थियों को स्कूल जल संरक्षण को लेकर अलग-अलग तरह से जागरूक कर सकेंगे। आविष्कार सप्ताह 22 से 28 फरवरी तक मनाया जाएगा।
विद्यालय को स्कूल में पोस्टर लगाना होगा। जिसमें स्पष्ट तौर पर पता चल सके कि जल का कितना महत्व है। विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में भी बताना होगा कि जल का कितना महत्व है और ये है तो कल है। स्कूल स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में कक्षा पांचवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को शामिल करना होगा।
- इन स्कूलों में आयोजित होंगे कार्यक्रम
- राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टूकलां
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेहूवाला
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जांडवाला बागड़
- राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना
- राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोरखपुर
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धोलू
- पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिजरावां खुर्द
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खाराखेड़ी
- पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेखुपुर
- राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाखल
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल म्योंदकलां
- पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रत्ताखेड़ा
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अहरवां
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अहरवां
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल एमपी सोत्तर
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमानी
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारता
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैदरवाला
- स्कूलों में 22 से 28 फरवरी तक राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह मनाया जाएगा। इसको लेकर चार-चार हजार रुपये का बजट स्कूलों के लिए आया है। विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। पहले पौधरोपण को लेकर भी कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं। अब दूसरे चरण में इसे शामिल किया जाएगा।
- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, फतेहाबाद।