फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विद्यार्थियों ने वेस्ट पेपर से फूल बनाना सीखा

Thu, 04 Sep 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजकीय कॉलेज में आयोजित कार्यशाला की विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेते विद्यार्थीस
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजकीय महाविद्यालय में पांच दिवसीय अंतर-महाविद्यालय कार्यशाला के चौथे दिन पर्यावरणीय संरक्षण और स्थायी जीवनशैली के बारे में बताया। इस कार्यशाला में प्रतिदिन नई-नई गतिविधियों और विशेषज्ञों के व्याख्यानों के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. जयभगवान यादव ने कहा कि आज का समय केवल जानकारी प्राप्त करने का नहीं, बल्कि अपने व्यवहार को बदलने का है। इस दौरान रसायन विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर अमित कुमार ने एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यशाला के दौरान ललिता व सीमा ने विद्यार्थियों को वेस्ट पेपर से फूल बनाना, स्टेंसिल पेंटिंग, गिफ्ट बोतल सजावट और वाटर कैंडल निर्माण का प्रशिक्षण दिया।

विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण के दौरान समूहों में कार्य करते हुए अनेक प्रकार की जल कैंडल्स तैयार की। कई प्रतिभागियों ने पारंपरिक सजावटी सामग्रियों की जगह जैविक वस्तुओं का उपयोग कर इको-फ्रेंडली डिजाइन प्रस्तुत किए। कार्यशाला में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ. कपिल देव, पवन कुमार, डॉ. स्वाति, दिनेश कुमार, पवन, अशोक, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें