फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थी विज्ञान मॉडल बना प्रदर्शित करेंगे अपनी प्रतिभा

Mon, 10 Nov 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में विज्ञान मॉडल का निरीक्षण करते हुए डीईओ स्त्रोत लाइब्रेरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिकी प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है। विद्यार्थी विज्ञान में अपनी प्रतिभा दिखा पाएंगे। खंड स्तर पर शुरू होने वाली प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर तक होगी। खंड स्तर पर प्रतियोगिता मंगलवार को फतेहाबाद में शुरू होने जा रही है। इसको लेकर विभाग की तरफ से निर्देश जारी किए जा चुके है। विद्यार्थियों को मॉडल बनाकर लाने होंगे।
विज्ञापन


इस वर्ष प्रदर्शनी का मुख्य थीम विकसित और आत्मनिर्भर भारत दिया गया है। इसके तहत विद्यार्थियों को सात उप-थीम पर काम करना होगा, जिनमें स्थाई कृषि, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, ग्रीन एनर्जी, उभरती प्रौद्योगिकियां, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, हेल्थ एंड हाइजीन तथा वाटर कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट शामिल हैं।

-

कक्षा छठी से बारहवीं के विद्यार्थी होंगे शामिल

प्रतियोगिता में हरियाणा बोर्ड/सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सरकारी व निजी स्कूलों के कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकेंगे। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने मॉडल का संक्षिप्त विवरण भी तैयार करना होगा। निर्णय उप-थीमवार होगा और प्रत्येक ब्लॉक से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जिलास्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे।
विज्ञापन


-

निर्णय के लिए ये सात बिंदु तय किए गए हैं

- बच्चों की रचनात्मकता व कल्पनाशक्ति (20 फीसदी)

- मौलिकता (15 फीसदी), वैज्ञानिक सोच (15 फीसदी)

- तकनीकी कौशल (15 फीसदी)

- समाज के लिए उपयोगिता (15 फीसदी)

- आर्थिक दृष्टि से सुलभता (10 फीसदी)

- प्रस्तुतीकरण (10 फीसदी)

-

15 तक होगी खंडस्तर पर प्रतियोगिता

मुख्यालय ने प्रत्येक ब्लॉक को आयोजन के लिए 15 हजार रुपये की राशि भेजी है। यह आयोजन 7 से 15 नवंबर के बीच कराना अनिवार्य है। फिलहाल स्थिति ये है कि खंड फतेहाबाद में 11 और भट्टूकलां में 12 नवंबर को परीक्षा होने जा रही है। इसके अलावा अन्य खंड की तरफ से शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।



-

ये है जिले में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की स्थिति

स्कूल विद्यार्थी

प्राइमरी - 36635

मिडिल - 27362

हाई और सीनियर सेकेंडरी - 34691

-

विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए खंड स्तर पर प्रदर्शनी शुरू हो रही है। जिसमें विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। विजेता को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


-मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें