फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट को लेकर भिड़े छात्र और परिचालक

Tue, 26 Aug 2014 11:54 PM IST
fatehabada
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव अलीकां से रतिया आ रही प्राइवेट बस मेें एक छात्र द्वारा टिकट न कटवाये जाने पर परिचालक और छात्र में झगड़ा हो गया। सवारियों द्वारा समझाने के बाद भी दोनों पक्षों में काफी तीखी बहस हो गई और चलती बस में ही हंगामा शुरू हो गया। बस चालक रास्ते में पड़ने वाले सदर थाना में बस को लाकर खड़ा कर दिया। जहां पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को निपटाया।
जानकारी के अनुसार गांव अलीका से मंगलवार सुबह एक प्राइवेट बस रतिया आ रही थी। बस में सवार एक छात्र ने परिचालक से टिकट कटवाने से इंकार कर दिया। जब परिचालक ने छात्र को पास दिखाने को कहा तो उसने अपना पास भी नहीं दिखाया। जिससे दोनों में विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और देखते ही देखते बस में हंगामा शुरू हो गया। बस में बैठी अन्य सवारियों ने भी परिचालक और छात्र को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष अपने बात पर अड़ गए। विवाद बढ़ता देख चालक ने बस को सदर थाने के अंदर जाकर रोक दिया। और पुलिस को सारा मामला समझाया। पुलिस ने छात्र को पास दिखाने के लिए कहा लेकिन जब छात्र पास न दिखा सका तो उसे किराया देने को कहा। छात्र द्वारा टिकट कटवाये जाने के बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें