फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पीजी में दाखिले के लिए आज जारी होगी मेरिट सूची

विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव धांगड़ के बहुतकनीकी संस्थान में दा​खिले के लिए आवेदन करते हुए ​िाद्यार्थी
विज्ञापन
फतेहाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए मेरिट सूची का शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग शुक्रवार को पहली मेरिट सूची जारी करेगा। हालांकि जिले कई महाविद्यालयों में सीटों से भी कम आवेदन हुए हैं। जिले के सात महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर में दाखिले को लेकर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

वहीं बहुतकनीकी संस्थानों में भी फिजिकल काउंसिलिंग को लेकर शुक्रवार को मेरिट सूची जारी होगी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक को लेकर फिजिकल काउंसिलिंग पूरी होने के बाद नया शेड्यूल जारी नहीं किया है। जबकि कॉलेजों में 50 फीसदी से ज्यादा सीटें अभी खाली है।

बहुतकनीकी संस्थान में आज जारी होगी मेरिट सूची



बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में पांच डिप्लोमा कोर्स में 300 सीटें है और यहां पर 233 दाखिले हो चुके हैं। खाली सीटों पर दाखिले के लिए वीरवार को विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। संस्थान की तरफ से शुक्रवार को मेरिट सूची जारी होगी।
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा में आए आवेदन
संकाय सीटें आवेदन
इकोनॉमिक्स 40 29
इंग्लिश 40 22
हिंदी 40 38
राजनीतिक विज्ञान 40 68
साइकोलॉजी 40 33
संस्कृत 40 39
एमकॉम 60 28
पीजी में दाखिले का शेड्यूल
पहली मेरिट सूची जारी : 2 अगस्त
पहली मेरिट सूची के तहत दाखिले : 6 अगस्त
मेरिट सूची में वंचित विद्यार्थियों को मौका : 8 अगस्त
दाखिले के लिए पोर्टल ओपन : 8 अगस्त
फिजिकल काउंसिलिंग : 9 अगस्त से 16 अगस्त
बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में दाखिले की स्थिति
डिप्लोमा सीटें दाखिले हुए
सिविल इंजीनियरिंग 60 42
कम्प्यूटर इंजीनियरिंग 60 47
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60 50
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 60 37
डीएमएलटी 60 57
कोट
स्नातकोत्तर में दाखिले को लेकर विभाग शुक्रवार को मेरिट सूची जारी करेगा। सूची में शामिल विद्यार्थी दाखिले ले पाएंगे। खाली सीटों पर दाखिले को लेकर फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी। विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

- लखबीर कौर, प्रिंसिपल, राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें