फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पराली का धुंआ और मौसम में बदलाव सांस के रोगियों की बढ़ा रहा तकलीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पराली जलाने के लगातार बढ़ रहे मामलों से सांस के रोगियों की तकलीफ भी बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ की ओपीडी में रोजाना 20 से 25 मरीज आ रहे हैं। पराली के धुएं और मौसम में बदलाव से सांस के रोगी संक्रमित हो रहे हैं। जिले में वीरवार तक पराली जलाने के 138 मामले दर्ज हो चुके हैं। नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि पिछले कई दिनों से पराली के धुएं के कारण प्रदूषण बढ़ा है जो कि सांस के रोगियों के लिए खतरनाक होता है। इसके अलावा मौसम में बदलाव से भी दमा रोगी संक्रमित हो रहे हैं उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। अस्पताल की ओपीडी में सांस की तकलीफ को लेकर मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन


चिकित्सक की सलाह, मास्क लगाकर ही निकलें बाहर
नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि सांस के रोगी मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। अगर उनकी दवाई चल रही है तो उसे बंद न करें नियमित रूप से लेते रहें। इसके अलावा ज्यादा तकलीफ होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें