फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सात स्थानों पर जली पराली, एक और किसान पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पराली जलाने के मामले में एक और किसान के खिलाफ फतेहाबाद में केस दर्ज किया है। किसानों पर केस दर्ज करने के मामलों की संख्या अब दो पहुंच गई है। भूना थाना पुलिस ने कृषि विकास अधिकारी की शिकायत पर गांव गोरखपुर के किसान के खिलाफ प्रदूषण बढ़ाने के आरोप में केस दर्ज किया है। वहीं जिले में रविवार को भी जिले में पराली जलाने के 7 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


कृषि विकास अधिकारी भूना को हरसेक से भूना क्षेत्र के गांव गोरखपुर में 17 नवंबर को फायर लोकेशन मिली थी। पुलिस को दी शिकायत में कृषि विकास अधिकारी रामनिवास, पटवारी जगदीश चंद्र, पंचायत सचिव जयपाल सिंह, गांव के सरपंच व नंबरदार तथा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर एक खेत में 16 मरले जगह पर फसल अवशेष जलाए हुए थे। यह खेत रोहताश निवासी गोरखपुर का है। किसान रोहताश ने धारा 144 का उल्लंघन कर प्रदूषण को बढ़ावा देकर मानव जीवन को खतरे में डाला है। भूना पुलिस ने इस संबंध में किसान रोहताश के खिलाफ केस दर्ज किया है। फतेहाबाद में किसान पर पराली जलाने का यह दूसरा मामला दर्ज हुआ है, इससे पहले गांव भड़ोलावाली के किसान पर भी शनिवार को केस दर्ज किया गया था।

एक्यूआई का स्तर 361 पहुंचा
फतेहाबाद में रविवार को भी पराली जली है। रविवार को 9 स्थानों पर हरसेक ने फायर लोकेशन कृषि विभाग को दी है। वहीं अब तक जिले में पराली जलाने के 506 मामले सामने आ चुके हैं और 293 किसानाें को 750000 रुपये का जुर्माना किया गया है। पराली जलने की लगातार हो रही घटनाओं के चलते फतेहाबाद में एक्यूआई का स्तर 361 रहा है।
विज्ञापन

कोट

किसानों को पराली अवशेष जलाने के लिए काफी जागरूक किया जा चुका है। पहले जुर्माना किया जा रहा था, अब प्रशासन सख्त हो गया है और उनपर केस भी दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें