फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पराली के धुएं ने बिगाड़ी आबोहवा, एक्यूआई 264 तक पहुंचा

Tue, 17 Nov 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर पानी का छिड़काव करते नगर परिषद कर्मचारी 
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पराली जलाने की घटनाओं और बदलते मौसम के बीच वायु प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार देर रात शहर की आबोहवा खराब रही और एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 264 तक पहुंच गया। जहरीली हवा के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को दिनभर एक्यूआई 264 के आसपास रहा। सोमवार सुबह नगर परिषद की ओर से शहर में एंटी स्मॉग गन चलवाई गई, ताकि हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के कणों को कम किया जा सके।
विज्ञापन

पराली जलाने के तीन मामले सामने आए
कृषि विभाग के तकनीकी सहायक राजपाल ने बताया कि हरसेक की लोकेशन में पराली जलाने के तीन मामले सामने आए हैं। इनमें गांव करंडी में एक और भोडिया खेड़ा में दो मामले शामिल हैं। विभाग की ओर से इन मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। पराली जलाने की घटनाओं के बीच प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।
चिकित्सकों की सलाह
रविवार देर रात प्रदूषण का स्तर चरम पर पहुंचने से शहर में धुंध और धुएं की चादर छाई रही। लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ.मनीष टुटेजा का कहना है कि विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए ऐसी हवा ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है। प्रदूषण का स्तर अधिक होने पर लोग सुबह-शाम की सैर से बचें, बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें और आंखों में जलन होने पर उन्हें साफ पानी से धोएं। सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें