फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रात को चली तेज ठंडी हवाएं, दिनभर गर्मी से लोग रहे परेशान

विज्ञापन
भट्टूकलां के पास रात को आए अंधड़ से टूटा नीम का पेड़। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में शनिवार शाम को आई बारिश के बाद रात को भी तेज हवाएं चलती रही। हालांकि हवाएं ठंडक भरी थी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। लोगों ने कमरे में कूलर या एसी चलाने बजाए छतों पर ठंडी हवाओं के बीच रात गुजारी, लेकिन रविवार का दिन गर्मी से भरा रहा। वहीं रात को चली हवाओं के कारण भट्टूकलां क्षेत्र में बिजली के आठ खंभे गिर गए वहीं 20 पेड़ गिरे हैं।
विज्ञापन


फतेहाबाद में पिछले तीन दिनों से आसमान में बादलों का आवाजाही लगी थी। कभी तेज धूप तो कभी छांव हो रहा था। जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, शनिवार शाम को तेज गरज के साथ बारिश हुई। तेज हवाओं के होने बाद हल्की हवाओं के साथ बारिश की फुहार पड़ने लगी। जिसके बाद से मौसम बेहद सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। रातभर तेज हवाएं चलती रही, जिसके चलते लोगों ने घरों में बंद होकर सोने की बजाए छतों पर खुली हवा में सोने को अधिक तवज्जो दी।
कोट

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 14 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 जून तक राज्य के उत्तर व पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हवाएं चलने तथा गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी आने की संभावना है, परंतु दक्षिणी हरियाणा में बीच बीच में आंशिक बादल व गर्म मौसम संभावित है। 15 व 16 जून को भी मौसम खुश्क तथा तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन


डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू
कोट
रात को हुई बारिश व ठंडी हवाओं से जिन किसानों ने ग्वार, बाजरा और मूंग की फसल की बुवाई कर रखी वे सभी फसलें तेज गति से बढ़ेंगी और जिन किसानों ने अभी खरीफ की फसलों की बुवाई नहीं की उन किसानों के पास सुनहरा अवसर है, फसलों की बुवाई करने का। जून के महीने में फसलों को सिंचाई की सबसे ज्यादा जरूरत है, लेकिन लगातार चल बारिश के कारण पड़ने से कुछ दिनों तक सिंचाई की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


-डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें