फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले की सीमाओं पर कड़ी चौकसी, कार से सवा पांच लाख रुपये बरामद

Sat, 28 Sep 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में लगाए गए नाकों पर वाहनों की चेकिंग करती एसएसटी
विज्ञापन
फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने नाकों पर सख्ती बढ़ा दी है। अंतर जिला व अंतरराज्यीय सीमाओं पर टीमें निगरानी कर रही हैं। टीमों ने बड़ोपल नाके पर चेकिंग के दौरान गाड़ी से 4 लाख 29 हजार रुपये और टोहाना में 1 लाख 2 हजार रुपये बरामद किए हैं। बरामद रुपयों को टीम ने सरकारी कोष में जमा करवाया दिया है।
विज्ञापन

जिले की तीनों विधानसभा सीटों टोहाना, फतेहाबाद व रतिया में 14 एसएसटी लगाई गई हैं जो नाकों पर निगरानी कर रही हैं। इसके अलावा 24 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें तैनात की गई हैं। टीमें आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान वीडियोग्राफी भी कर रही हैं। एसएसटी टीम बड़ोपल ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 4 लाख 29 हजार 500 रुपये बरामद किए हैं।
बड़ोपल नाके पर एसएसटी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने एक गाड़ी को रुकवाया तो उस गाड़ी से यह रकम बरामद हुई है। गाड़ी में राजस्थान सीकर निवासी दो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ पर टीम के सदस्यों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो टीम ने आगामी कार्रवाई करते हुए रुपयों को सरकारी कोष में जमा करवाए दिया।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव लहरियां में फ्लाइंग स्क्वायड टीम गश्त पर थी। टीम इंचार्ज संजय सचदेवा ने चेकिंग के लिए गाड़ी को रुकवाया तो गाड़ी में एक लाख 2 हजार रुपये बरामद हुए। कार में सवार लोगों ने इस पैसे के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए तो टीम ने पैसे जब्त कर आगामी कार्रवाई कर दी।
-
50 हजार रुपये से अधिक राशि मिलने पर संबंधित व्यक्ति को बताना होगा कि राशि कहां से आई है और कहां लेकर जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वे 50 हजार रुपये से ज्यादा राशि लेकर सफर न करें। यदि पैसा लेकर जाना जरूरी है, तो नकद राशि के बैंक स्टेटमेंट या जहां से नकद रुपये मिले हैं उसकी जानकारी देनी होगी। उन्होंने कहा कि बिना बिल के कोई भी कीमती धातु, रत्न-आभूषण या किसी प्रकार की सामग्री का परिवहन न करें।
विज्ञापन

- मनदीप कौर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें