फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अतिक्रमण व एकल उपयोग प्लास्टिक पर सख्ती, तकनीकी विशेषज्ञ टीम काटेगी चालान

Mon, 10 Feb 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के थाना रोड पर अतिक्रमण हटाते हुए कर्मचारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन शहर में अतिक्रमण को लेकर सख्त हो गया है। अब सिंगल यूज प्लास्टिक और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों को अवहेलना करने पर चालान काटा जाएगा। नगर परिषद प्रशासन ने पहली बार कार्रवाई के लिए कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी नगर परिषद के तकनीकी विशेषज्ञ सोमबीर के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन


इस कमेटी में पांच स्वच्छता सैनिकों को भी शामिल किया गया। यह टीम शहर में निरीक्षण करेगी। इस दौरान अगर कहीं पर अतिक्रमण मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। पॉलीथिन पर रोक लगाने के लिए दुकानों का भी टीम निरीक्षण करेगी। अगर इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक मिलता है तो चालान काटेंगे। इसके अलावा शहर में किसी गली में अवैध रूप से मलबा मिलता है तो संबंधित के खिलाफ भी टीम कार्रवाई करेगी। सफाई को लेकर भी कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कहीं गीला-सूखा कचरे को लेकर नियमों की अवहेलना हो रही है तो चालान काट सकेंगे।

नगर परिषद ने सुबह 25 दुकानों का सामान किया जब्त :

नगर परिषद टीम ने सोमवार सुबह 11 बजे शहर के थाना रोड, चार मरला कॉलोनी, जवाहर चौक में अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने करीब 25 दुकानों के आगे अवैध रूप से रखे सामान को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान पार्किंग के आगे लगी रेहडिय़ों को भी हटवाया गया। इसके अलावा उद्यम सिंह पार्क के आगे लगी स्टॉलों को हटवाया और चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर कटे अभी तक चालान

शहर चालान जुर्माना

फतेहाबाद 30 74000

टोहाना 5 3000

रतिया 17 18000

भूना 10 5000

जाखल 9 4500

नोट : ये आंकड़े पिछले साल अप्रैल से लेकर अब तक के हैं।



अतिक्रमण को लेकर पूरी तरह से सख्ती की गई है। टीम गठित कर दी गई हैं जो कि अतिक्रमण हटवाएंगी। इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर भी टीम चालान करेगी।
विज्ञापन


- राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें