फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कुर्सी विवाद ने ने छीना स्ट्रीट लाइट शिकायत कक्ष, पेड़ के नीचे सुपरवाइजर ने दर्ज की शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद में प्रधान और उपप्रधान के बीच खींचतान अभी थमी नहीं है। उपप्रधान कक्ष को तैयार करने का काम मंगलवार को भी चलता रहा। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के कक्ष को भी सीसीटीव से लैस कर दिया गया। लेकिन प्रधान और उपप्रधान की कुर्सी विवाद ने नगर परिषद के स्ट्रीट लाइट शिकायत केंद्र के सुपरवाइजर का कक्ष जरूर छीन लिया। सुपरवाइजर हरीश ने पेड़ के नीचे टेबल लगाकर शिकायतें रजिस्टर में दर्ज की। नगर परिषद ने सुपरवाइजर को अलग से कमरा अलॉट कर रखा था लेकिन उपप्रधान सविता टुटेजा के लिए आधार सेंटर का कमरा तैयार किया जा रहा है और आधार सेंटर को स्ट्रीट लाइट सुपरवाइजर का कक्ष दिया गया है। नगर परिषद की पुरानी बिल्डिंग को भी सीसीटीवी से लैस किया गया है। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के कक्ष में और गैलरी में कैमरे लगाए गए हैं। इसका कंट्रोल नगर परिषद के प्रधान के कक्ष में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद में कुर्सी को लेकर विवाद शुरू होने के बाद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची कार्यालय में नहीं आए है। इसके अलावा उपप्रधान सविता टुटेजा भी एक बार आई है। मामले के बाद पार्षद भी नगर परिषद से किनारा करने लगे है। मंगलवार को दो से तीन पार्षद ही कार्यालय में पहुंचे।

प्रधान के पत्र के बाद उपप्रधान का तैयार हो रहा है कक्ष
नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची द्वारा अनुसूचित जाति आयोग को पत्र लिखा था कि उपप्रधान की कुर्सी को उनकी कुर्सी के साथ लगा दिया गया है। प्रदेश में कहीं भी प्रधान की कुर्सी के साथ उपप्रधान की कुर्सी नहीं लगी है। इसलिए उपप्रधान की कुर्सी को हटवाया जाए।
विज्ञापन


10 पार्षदों के साथ सुभाष बराला से मिले नगर परिषद प्रधान

नगर परिषद के प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा कुर्सी विवाद अभी रुकता हुआ नजर नहीं आ रहा है। उपप्रधान के लिए अलग से कमरा तैयार करवाने का भी विरोध शुरू हो गया है। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची 10 पार्षदों के साथ मंगलवार को दोपहर बाद सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला से उनके निवास पर मिले और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इस दौरान पार्षद ज्योति मेहता, सुरेंद्र डिंगवाल, मोहन लाल नारंग, चंद्रभान, निर्मल सिवाच, मनोज भ्याणा, पार्षद प्रतिनिधि, हंसराज योगी, मनोज नारंग, राजेंद्र आहुजा मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को विधायक ने भी प्रधान पक्ष के पार्षदों को मनाने का प्रयास किया है लेकिन राजी नहीं हुए है। वहीं पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने मुख्यमंत्री से भी मिलने का समय मांग रखा है।
विज्ञापन

कोट
अभी तक नहीं मिली है सूचना : उपप्रधान
मैं किसी काम से बाहर हूं, नगर परिषद में कमरा तैयार होने को लेकर कोई सूचना नहीं है। अगर कोई मैसेज मिलता है तो बता दिया जाएगा।
-सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें