फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की नीयत से तीन युवक घुसे घर में, दो को ग्रामीणों ने किया काबू

विज्ञापन
चोरी के मामलों में पुलिस से मिलने पहुंचे गांव ढाणी शेरगढ़ के ग्रामीण। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। शेरगढ़ ढाणी में चोरी करने के नीयत से घुसे युवकों को लोगों ने तत्परता से काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। ये युवक पंजाब क्षेत्र के किसी गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं, जो कि पिछले कई दिनों से रतिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अनेक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इन युवकों के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से क्षुब्ध हुए ढाणी के अलावा आस-पास गांवों के लोग शहर थाना में एकत्रित हो गए और गिरोह के सदस्यों पर कार्रवाई करने की मांग की। शेरगढ़ ढाणी के लाट सिंह, सतपाल व प्यारा सिंह आदि ने बताया कि वह अपने घरों में सोए हुए थे तो अलसुबह करीब सवा 3 बजे तीन अज्ञात युवक उनके घरों में प्रवेश कर गए और एक के बाद एक चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। उन्होंने बताया कि जब युवक चोरी कर घर से निकलने लगे तो उनके परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई और शोर मचा दिया। शोर मचाए जाने के बाद पीछा किया तो युवकों ने पीछा करने वाले परिवार के लोगों पर तलवार लहरा दी, लेकिन फिर भी तत्परता दिखाते हुए 3 में से 2 युवकों को काबू कर लिया। बताया गया है कि पुलिस के हवाले किए गए उपरोक्त युवकों ने न केवल गत 27 सितंबर को गांव चिम्मों में लक्ष्मण सिंह के घर में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया था, बल्कि गांव कंवलगढ़ में भी एक रिटायर फौजी के आवास पर चोरी की थी। दोनों चोरी की घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। संबंधित गांवों के लोगों ने जब कैमरे के फुटेज को पकड़े गए युवकों से मिलाया तो उनका मिलान हो गया। मामले को लेकर जब थाना प्रभारी विक्रम सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि 2 युवकों को काबू किया गया है और उनसे पहले की गई चोरियों की घटना की पूछताछ की जा रही है और सभी मामलों का पटाक्षेप कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें