फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिपचिपाहट और उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। बारिश न होने और सूर्यदेव की तपिश फिर से बढ़ने के कारण लोग चिपचिपाहट भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पांच सितंबर से मौसम परिवर्तनशील होगा और कई स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में सावन माह में जहां जमकर बारिश हुई, वहीं भाद्र माह सूखा ही जा रहा है। फिर से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है और नमी के कारण लोग उमस से बेहाल दिखाई दे रहे हैं। फतेहाबाद में पिछले एक सप्ताह से लोग गर्मी व उमस से परेशान हैं और घर से बाहर निकलते ही वह पसीने से लथपथ हो जाते हैं। उमस भरी गर्मी के आगे पंखे व कूलर भी बेजान दिखाई दे रहे हैं। फतेहाबाद में शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री आंका गया। वहीं 12.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चली। 32 डिग्री आद्रर्ता होने के कारण इन हवाओं ने उमस का रुप लिया हुआ था।
एचएयू हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टफ की अक्षय रेखा अब भी सामान्य स्थिति से उत्तर की और हिमालय की तलहटियों की तरफ होने से हरियाणा राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी ही रहने की संभावना है। राज्य में मौसम पांच सितंबर तक आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा व बीच-बीच में आंशिक बादलवाही व हवाएं चलने की संभावना है। परंतु बंगाल की तरफ से नमी वाली हवाओं व तापमान में बढ़ोतरी के प्रभाव से उत्तरी हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी संभावित है। पांच सितंबर को फतेहाबाद में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान सामान्य से ज्यादा बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें