फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बदमाश सुनील तारखा को एसटीएफ ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। स्पेशल टास्क फोर्स एवं भूना पुलिस की संयुक्त टीम ने बदमाश सुनील तारखा को गिरफ्तार किया है। तारखा पर पूर्व में 30 से ज्यादा विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम सनियाना से भूना की तरफ आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में खड़ा एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसका पीछा करके काबू कर लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो उससे 31 ग्राम सुल्फा व 6 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान जींद जिले की उचाना तहसील के गांव तारखा निवासी सुनील के रूप में हुई, जो फिलहाल भूना के मॉडल टाउन में रहता है। एसटीएफ इंचार्ज बलजीत ढाका ने बताया कि तारखा पर हरियाणा व पंजाब सहित कई राज्य में 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि सुनील तारखा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें