फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आईटीआई में दाखिले शुरू करने की तैयारी, पीपीपी के बिना नहीं होगा एडमिशन

विज्ञापन
आईटीआई भिरड़ाना।  
विज्ञापन
फतेहाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिला की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने विद्यार्थियों को दाखिले के लिए दस्तावेज तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र दाखिले के लिए अनिवार्य किया गया है। औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि वर्ष 2023-24 में अगर कोई छात्र दाखिला लेना चाहता है तो उसके पास आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पहचान पत्र होना अनिवार्य है। इसके अलावा विभाग ने आईटीआई प्रिंसिपल को दाखिले को लेकर प्रचार करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में हैं आईटीआई
- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोड़िया खेड़ा
- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टोहाना
- राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टोहाना
- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तलवाड़ा
- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिरड़ाना
कोट
औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग दाखिला को लेकर जल्द शेड्यूल जारी कर सकता है। हालांकि अभी विभाग ने दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों से दस्तावेज तैयार रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भूपेंद्र सिंह, इंचार्ज आईटीआई भिरड़ाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें