फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सब जूनियर और जूनियर की राज्यस्तरीय सेपकटकरा चैंपियनशिप का हुआ आगाज

विज्ञापन
फतेहाबाद के सीनियर मॉडल स्कूल में शुरु हुई सेपकटकरा चैंपियनशिप में खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। मॉडल टाउन स्थित सीनियर मॉडल स्कूल में 14वीं सब जूनियर व 18वीं जूनियर राज्यस्तरीय सेपकटकरा चैंपियनशिप का शुभारंभ हो गया है। हरियाणा सेपकटकरा एसोसिएशन की ओर से जिले में पहली बार आयोजित प्रतियोगिता भाग लेने के लिए पूरे प्रदेश के 16 जिलों से टीमें पहुंची हैं।
विज्ञापन

जिला सेपकटकरा एसोसिएशन के सचिव हवा सिंह ने बताया कि इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में करीब 280 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। इसमेंमुख्य अतिथि के तौर भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा पहुंचे। एसोसिएशन के महासचिव शमशेर सिंह सिरोहा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवा खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना है, जिससे वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें और आगे चलकर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कर सकें।
उन्होंने सभी जिलों से आई टीमों का स्वागत किया और उन्हें खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। इस चैंपियनशिप का समापन बुधवार को हाेगा। इस चैंपियनशिप में सोनीपत, पानीपत, रोहतक, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, महेंद्रगढ़, जींद, भिवानी, पंचकूला, करनाल, कैथल, रेवाड़ी व सिरसा जिले की सब जूनियर व जूनियर टीमों ने भाग लिया।

फतेहाबाद के सीनियर मॉडल स्कूल में शुरु हुई सेपकटकरा चैंपियनशिप में खेलते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें