फतेहाबाद। गांव पीली मंदोरी में तैयारियों का जायजा लेते हुए पूर्व विधायक दुड़ाराम व अतिरिक्त उपा
- फोटो : जलकर परिसर स्थित पांच दशक पुरानी उपरिगामी पेयजल टंकी। संवाद
फतेहाबाद। भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक एवं पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज की जयंती के अवसर पर 2 फरवरी को उनके पैतृक गांव पीली मंदोरी में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पूर्व विधायक दुड़ाराम व अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने सोमवार को गांव पीली मंदोरी पहुंचकर प्रस्तावित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है कि महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की जयंती उनके पैतृक गांव में राज्यस्तरीय समारोह के रूप में मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पंडित जसराज ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से न केवल अपने गांव और प्रदेश, बल्कि पूरे देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार, डीडीपीओ अनूप सिंह, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के उप निदेशक अमित पंवार, जिला पार्षद ओम प्रकाश मालिया, सुभाष गोरछिया आदि उपस्थित रहे।