फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करों के खिलाफ प्रदेश सरकार बनाएगी नया और सख्त कानून : डिप्टी सीएम

विज्ञापन
मधुर मिलन समारोह में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का फूलों की माला पहनाकर सम्मान करते विधायक द? - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश में नशा तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ सरकार जल्द ही सख्त कानून लाने जा रही है। नए कानून में नशा का व्यापार करने वाले लोगों को अब छह महीने तक जमानत नहीं हो सकेगी। नए कानून में नशा तस्कर पर छह महीने के लिए गैर जमानती कानून बनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बिढ़ाईखेड़ा में टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली की ओर से आयोजित मधुर मिलन समारोह व धन्यवाद रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नशा तस्करों के लिए मौजूदा कानून के तहत जल्दी ही जमानत मिल जाती है, तो ऐसे में नशा तस्कर बेखौफ होकर काम करते हैं। उन्होंने मौजूद हजारों लोगों से नशे के खिलाफ सामाजिक क्रांति लाने के लिए शासन व प्रशासन का सहयोग करने का संकल्प भी दिलवाया। उन्होंने कहा कि टोहाना व इसके आसपास के क्षेत्र में नशे का प्रकोप ज्यादा है। नशा तस्करी की रोकथाम तथा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए टोहाना की जनता शुरूआत करे। प्रशासन व पुलिस इसे कड़ाई से रोकने के लिए काम कर रही है। नशे के खिलाफ सामाजिक तौर पर नागरिकों को एकजुट होकर एक क्रांति लानी होगी, हम सब मिलकर नशा को जड़मूल से समाप्त कर पाएंगे।
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऐसे गांवों में शराब ठेके बंद करने का निर्णय भी लिया है, जिसे गांव की पंचायत ग्राम सभा में प्रस्ताव पास करके सरकार को उनके गांव में शराब ठेका न खोलने की अपील करेगी। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक अनेक ग्राम पंचायतों ने ये प्रस्ताव सरकार को भेजे हैं। जुलाना के विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र की 36 ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पास करवाकर लिख कर दिया है कि उनके गांव में शराब ठेके न खोले जाएं। उन्होंने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में जिन पंचायतों ने ठेका न खोलने का प्रस्ताव दिया है, वहां पर शराब के ठेके नहीं खोले जाएंगे। दुष्यंत चौटाला ने टोहाना विधानसभा क्षेत्र की जनसंख्या की दृष्टि से बड़ी ग्राम पंचायतों को 30 लाख रुपये और छोटी ग्राम पंचायतों को 15 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पेंशन संबंधी वादा पूरा करेंगे : दुष्यंत
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन के लिए जो वादा उन्होंने किया है, उसे वे निभाएंगे। हमने 62 दिन में ही पेंशन में 250 रुपये की बढ़ोतरी करके अपने वायदे पर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया है। उप मुख्यमंत्री ने टोहाना में गर्ल्स कॉलेज बनाने की मांग पर कहा कि अगर कोई ग्राम पंचायत इसके लिए जमीन देने के लिए तैयार है तो प्रदेश सरकार यह फैसला भी जनहित में लेगी। बस अड्डा की मांग पर भी उप मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत से जमीन देने के लिए आगे आने का आह्वान किया है। मधुर मिलन समारोह को पुरातत्व विभाग के राज्य मंत्री अनूप धानक, विधायक ईश्वर सिंह, विधायक रामकरण काला, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, चेयरमेन नेतराम डाबला व रमेश भादू ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें