फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आज से आधी-अधूरी तैयारियों के साथ डोर टू डोर कचरा उठान करेगी एजेंसी

Wed, 01 Oct 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद एक बार फिर से 6 माह बाद निजी एजेंसी के जिम्मे डोर टू डोर कचरा उठान करवाने जा रहा है। कुरुक्षेत्र की एजेंसी वीरवार से शहर में डोर टू डोर कचरा उठान करेगी। हैरानी की बात यह है कि नगर परिषद प्रशासन आधी-अधूरी तैयारियों के साथ एजेंसी से काम शुरू करवाने जा रहा है। एजेंसी के पास अभी तक न गाड़ियां पूरी पहुंची है और न ही रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफ आईडी) लगाने का काम हुआ है।
विज्ञापन


एजेंसी संचालकों का कहना है कि वह अपनी गाड़ियां लगाएंगे और रोजाना चार से पांच गाड़ियों को शामिल किया जाएगा। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि व्यवस्था बनाने के लिए एक माह के लिए खुद की गाड़ियां अनुबंध पर दी जा रही है। शहर में 27 वार्ड हैं और एजेंसी को करीब 25 वाहनों की व्यवस्था करनी है। नगर परिषद ने पहले डिंग पावर मैन को ठेका दिया हुआ था और इस साल मार्च में अनुबंध खत्म होने के बाद नगर परिषद अपने स्तर पर उठान कर रहा है।

-

आउटर कॉलोनियों में नहीं हुआ उठान

शहर की आउटर कॉलोनियों में बुधवार दोपहर तक कचरे का उठान नहीं हुआ। हंस कॉलोनी में दो दिन से कचरा उठान गाड़ी नहीं आई। ये ही नहीं बुधवार को करीब डेढ़ घंटा देरी से शहर में गाड़ियां भेजी गईं।
विज्ञापन


-

गाड़ियों में जीपीएस भी लगाए जाने हैं

नगर परिषद ने कुरूक्षेत्र की राधा कृष्णा सोसाइटी को पांच साल के लिए करीब 10 करोड़ में ठेका दिया है। एजेंसी को डोर टू डोर कचरा उठान करने के बाद मुख्य डंपिंग प्वाइंट पर छोड़ना है। शहर में 42 हजार प्रॉपर्टी है। इसके अलावा करीब 35 से 40 टन रोजाना कचरा निकलता है। नगर परिषद ने एजेंसी के लिए वार्डों में आरएफआईडी लगाना अनिवार्य किया है लेकिन अभी तक नहीं लगी। इससे गाड़ियों की मॉनिटरिंग होगी। इसके अलावा गाड़ियों में जीपीएस भी लगाए जाने हैं।

-

नगर परिषद ने बिना प्लानिंग हटाए सेकेंडरी प्वाइंट

नगर परिषद ने शहर के हिसार-सिरसा रोड पर बने सेकेंडरी प्वाइंट को बिना प्लानिंग हटा दिया है। इसको लेकर भी विवाद शुरू हो गया है। पुराना एसडीएम निवास के सामने से प्वाइंट को हटाकर देवीलाल मार्केट के अंदर बना दिया गया है। सिरसा रोड पर पुराना बस स्टैंड के सामने से हटाकर शिवालय मार्केट के अंदर बना दिया गया है। इस पर दुकानदार विरोध जता रहे हैं। भट्टू रोड पर नोटिस जरूर लगा दिए गए है लेकिन कचरा डालने के लिए डस्टबिन नहीं लगाए गए है और न ही गाड़ी खड़ी की जा रही है।

-

डोर टू डोर कचरा उठान का ठेका निजी एजेंसी को दिया गया है। एजेंसी वीरवार से काम शुरू कर दे गई। एक माह के लिए नगर परिषद की कुछ गाड़ियां संबंधित एजेंसी को दी गई हैं। शहर में मुख्य रोड पर बने कचरा प्वाइंट को हटा दिया गया है।
विज्ञापन


सतपाल सैनी, मुख्य सफाई निरीक्षक

-

एजेंसी वीरवार से अपना काम शुरू करने जा रही है। प्लान तैयार कर लिया गया है। आरएफ आईडी तैयार करवाई जा रही है जो कि वार्डों में लगा दी जाएगी।

- जरनैल सिंह, संचालक, राधे कृष्णा सोसाइटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें