फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में फतेहाबाद और टोहाना बने जिले के चैम्पियन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्राथमिक शिक्षा विभाग द्वारा अंडर-11 की खो-खो खेल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता राजकीय प्राथमिक पाठशाला भिरडाना दो में संपन्न हुई। खेलों का शुभारंभ गांव भिरडाना के समाजसेवी धर्मवीर सिंह भिरडाना ने किया जबकि समापन ब्लॉक समिति सदस्य सुभाष सहारण ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक जिला मौलिक खेल अधिकारी विजय जग्गा ने की। खेल सचिव और विद्यालय इंचार्ज महाबीर प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के सभी 6 ब्लॉकों की 12 खो-खो की टीमों ने भाग लिया। इसमें 6 लड़कों की और 6 लड़कियों की टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। इस प्रतियोगिता में लगभग डेढ़ सौ खिलाड़ियों ने अपनी किस्मत आजमाई। फाइनल मुकाबलों में लड़कों में टोहाना और भूना खंड का जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसमें टोहाना खंड प्रथम और भूना खंड द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार लड़कियों में खंड फतेहाबाद और खंड भूना के फाइनल मुकाबले हुए जिसमें खंड फतेहाबाद प्रथम व खंड भूना दूसरे स्थान पर रही। गौरीशंकर डीपी ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। समापन पर विजेता टीम को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। रमेश कुमार पीटीआई जीएचएस कुम्हारिया, बलबीर डीपी चंदोकला, राज सिंह, सुभाष डीपी, गोपीराम, विनोद धौलू, विनोद कुमार डीपी भिरडाना, प्रोमिला डीपी भूथनकलां, सुनीता पीटीआई झलनियां, कमल खुंवारा, कमलेश, सुमन और रितिका आदि का प्रतियोगिता के आयोजन में विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें