फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जन्माष्टमी पर मंदिरों में विशेष तैयारियां, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Thu, 14 Aug 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर में जन्माष्टमी के पर्व के लेकर सजाया जा रहा मंदिर। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। 16 अगस्त को जन्माष्टमी महोत्सव मनाने के लिए मंदिरों में तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बना ली है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मंदिर श्रीसनातन धर्म मंदिर, दुर्गा मंदिर, विचार आश्रम मंदिर, मां वैष्णो देवी मंदिर, अमर ज्योति मंदिर, नीलकंठ मंदिर, देवी मंदिर, रघुनाथ मंदिर, राम सेवा समिति मंदिर, सेक्टर 3 स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। इन मंदिरों में रात के समय सुंदर झांकियों प्रदर्शित होंगी।
इनमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की विभिन्न लीलाओं को दर्शाया जाएगा। इन झांकियों में इस बार सजावट पर खास ध्यान दिया गया है। है। इसके अलावा, मंदिरों में भजन-कीर्तन का भी होगा, जो देर रात तक चलेगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर व राम सेवा समिति मंदिर में लगाए जा रहे विशेष दरबार : मुख्य मार्ग पर स्थित दुर्गा मंदिर व शिवालय मार्केट में स्थित राम सेवा समिति मंदिर में विशेष मंदिरों के आधार पर दरबार लगाए जा रहे है। दुर्गा मंदिर में शिव परिवार, राधा-कृष्ण, बाल-गोपाल, सालासर व खाटू श्याम दरबार, राम दरबार, मां दुर्गा माता आदि के विशेष रूप से दरबार लगाए जाएंगे। वहीं राम सेवा समिति मंदिर में शिव परिवार के साथ बड़े नंदी, मां काली दरबार, बाबा भैरव सहित कई दरबार लगाए जाएंगे।


दुर्गा मंदिर व राम सेवा समिति मंदिर में लगाए जा रहे विशेष दरबार
मुख्य मार्ग पर स्थित दुर्गा मंदिर व शिवालय मार्केट में स्थित राम सेवा समिति मंदिर में विशेष मंदिरों के आधार पर दरबार लगाए जा रहे है। दुर्गा मंदिर में शिव परिवार, राधा-कृष्ण, बाल-गोपाल, सालासर व खाटू श्याम दरबार, राम दरबार, मां दुर्गा माता आदि के विशेष रूप से दरबार लगाए जाएंगे। वहीं राम सेवा समिति मंदिर में शिव परिवार के साथ बड़े नंदी, मां काली दरबार, बाबा भैरव सहित कई दरबार लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें