फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन होने के कारण आज लगाए जाएंगे विशेष काउंटर

Sun, 30 Mar 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में बिल जमा करते हुए कर्मचारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में पानी, बिजली और गृहकर के फंसे करोड़ों रुपये के बिल की वसूली की जानी है। इसके लिए वित्त वर्ष खत्म होने के एक दिन पहले रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बावजूद सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक काउंटर खुले रहे।
विज्ञापन

इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम और नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे उपभोक्ताओं ने बकाया बिलों का भुगतान किया। जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में रविवार को पानी बिल की मद में 35,000 रुपये जमा हुए। बिजली निगम में 28,000 रुपये और नगर परिषद कार्यालय में 36,000 रुपये गृहकर जमा हुआ।
-
बकाया जमा करवाने का आज आखिरी दिन :
जनस्वास्थ्य विभाग का करीब छह करोड़ रुपये बिल बकाया है जबकि इस बार कुल 80 लाख रुपये की बकाया वसूली हुई है। गृहकर की वसूली भी बजट में रखे गए अनुमान के सापेक्ष 25 फीसदी भी नहीं हुई है। ऐसे में अंतिम दिन भी अधिक वसूली की उम्मीद कम है। हालांकि काउंटरों पर भीड़ जरूर रह सकती है। इस बार कोई छूट न देना भी कम वसूली की वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन


बकाया वसूली के लिए जनस्वास्थ्य विभाग उपभोक्ताओं को नोटिस दे चुका है। फिर भी कई लोग बिल जमा नहीं करवा रहे हैं। ऐसे में नए वित्त वर्ष में बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे। इससे पहले विभाग की तरफ से इन्हें नोटिस भी जारी होंगे।
विज्ञापन

- सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
- फोटो नंबर 41
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें