फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ढिंगसरा गांव में लगने वाले मेले के लिए चलाई जाएंगी विशेष बसें

Thu, 16 Oct 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। दिवाली के पावन अवसर पर गांव ढिंगसरा में 21 अक्तूबर को लगने वाले मेले को लेकर रोडवेज की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष रूप से बसों का संचालन होगा। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह बसें दिवाली के दिन सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलाई जाएंगी। रोडवेज की ओर से फतेहाबाद से ढि़गसरा व भट्टू से ढि़गसरा दोनों रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। इन दोनों रूटों पर मेले के दिन ज्यादा भीड़ के चलते बस चलाई जा रही है। इसके साथ ही इस रूट पर चलने वाली बसें रोजाना की तरह ही चलती रहेंगी।
रोडवेज की ओर से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए, स्पेशल बसों के संचालन का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। ये विशेष बसें सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक दोनों ओर से लगातार उपलब्ध रहेंगी। यह समय इसलिए चुना गया है क्योंकि दिवाली के दिन मेले में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ इसी दौरान होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें