फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसपी सिद्धांत जैन बोले-दूसरे जिले की यूनिट ने पकड़ा नशा तो स्थानीय क्राइम यूनिट पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में नशा तस्करी और कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशे के मामलों, संगठित अपराध, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान क्राइम यूनिटों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में नशे के मामलों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि यदि दूसरे जिलों की यूनिट यहां आकर नशा पकड़ेगी, तो स्थानीय क्राइम यूनिट पर कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जवाब देना होगा। पुलिस ने वर्ष 2025 में 15.529 किलो अफीम, 648.947 किलो गांजा और नशे की 1.75 लाख गोलियां पकड़ीं।
बैठक में डीएसपी मुख्यालय कुलवंत सिंह, सीआईए फतेहाबाद, सीआईए रतिया, सीआईए टोहाना, एएनसी सेल, अभियोजन शाखा सहित जिले की सभी क्राइम यूनिटों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे। एसपी ने नशा तस्करी के नेटवर्क, सप्लायर और आदतन अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के मामलों में ढिलाई या कमजोर विवेचना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में संपत्ति अपराध, साइबर अपराध, महिला एवं बाल अपराध, वारंट और लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। एसपी ने गश्त व्यवस्था को मजबूत करने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाने और प्रो-एक्टिव पुलिसिंग पर जोर दिया।
पकड़े गए नशीले पदार्थों का आंकड़ा

नशीला पदार्थ
वर्ष 2024
वर्ष 2025

अफीम
23.131 किग्रा
15.529 किग्रा

चूरा पोस्त
2036.181 किग्रा
2118.696 किग्रा

चरस
0.16 ग्राम
18.158 किग्रा

गांजा
594.297 किग्रा
648.947 किग्रा

हेरोइन
1431.71 ग्राम
8102.729 ग्राम

कोकीन

9.72 ग्राम

नशीली टैबलेट
16,934
1,75,000

नशीले इंजेक्शन

250

पोस्त पौधे
1393
325

-

जिले में नशे के खिलाफ पुलिस पूरी तरह से सख्त है। सभी क्राइम यूनिटों को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, जनता से अपील है कि यदि कहीं नशे की बिक्री हो रही हो, तो वे सूचना दें। - सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें