फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग पर निकले एसपी, बेवजह घूमने वाले 250 लोगों के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की पालना करवाने को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने खुद जांच अभियान चलाया। शहर के मुख्य स्थानों पर चेकिंग की गई और आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की गई। इसके अलावा मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्ती के निर्देश दिए। इस दौरान बेवजह घूमने वाले 250 लोगों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा जिलेभर में जगह-जगह नाकेबंदी कर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही हैं वहीं बेवजह घर से बाहर निकलने वालों के चालान काटने के साथ-साथ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि स्वयं अनेक स्थानों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को लॉकडाउन की पालना सुनिश्चित करवाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं। जिला पुलिस द्वारा लॉकडाउन उल्लंघन व मास्क न लगाने पर करीब 250 लोगों के चालान काटे गए हैं। वहीं लोगों को जागरूक करते हुए यह संदेश भी दिया गया है कि कोरोना से स्वयं और अपने परिवार को बचाने के लिए घर पर ही रहें। बहुत ज्यादा जरूरी काम होने पर ही मास्क पहनकर घर से बाहर निकलें।
लॉकडाउन की उल्लंघन कर कार में घूम रहे व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
लॉकडाउन की उल्लंघन करने के आरोप में थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना शहर फतेहाबाद की टीम एसआई जुगलाल के नेतृत्व में लॉकडाउन को प्रभावी रूप से लागू करवाने को लेकर जीटी रोड पर गश्त के दौरान एसबीआई एटीएम के पास मौजूद थी। इसी दौरान हिसार की ओर से एक कार में युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने कार को रुकवाकर जब उससे लॉकडाउन के दौरान कार में सवार होकर बाहर निकलने का कारण पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और कहा कि वह अपनी मर्जी से कार में घूम रहा है। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ कोविड महामारी के कारण लागू धारा 144 की उल्लंघन व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें