फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसपी ने भट्टूकलां शहर में किया पैदल भ्रमण

Sat, 31 Jan 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूकलां में पैदल गश्त करते एसपी सिद्धांत जैन। स्त्रोत : संवाद
विज्ञापन
भट्टू कलां। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने शुक्रवार को शहर में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण की शुरुआत बैनीवाल मेडिकल हॉल, हिसार रोड से हुई और यह शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों एवं मुख्य मार्गों से होते हुए संपन्न हुआ।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने शहर की यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, पुलिस गश्त और संदिग्ध गतिविधियों की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों से सीधे संवाद कर उनकी सुरक्षा से जुड़े सुझाव और शिकायतें सुनी। डीएसपी संजय सिंह, थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राधे श्याम और अन्य अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
भ्रमण के बाद थाना भट्टूकलां का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाना, हवालात और कंप्यूटर कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने रिकॉर्ड अपडेट रखने और पेंडिंग मामलों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। सिद्धांत जैन ने पुलिसिंग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल स्कैनर (क्यूआर कोड) की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने सुनिश्चित किया कि शिकायतकर्ता का फीडबैक मुख्यालय तक बिना बाधा पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्राथमिक दायित्व आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। कानून-व्यवस्था में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें