फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
मृतक रोहित। फाइल फोटो - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
समैन। टोहाना खंड के गांव पिरथला में पेट्रोल पंप के पास कार ने मोटरसाइकिल सवार गांव सनियाना निवासी पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से 17 वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता घायल हो गए। दोनों पिता-पुत्र गांव धमतान साहिब गुरुद्वारे में माथा टेककर अपने गांव सनियाना की तरफ लौट रहे थे। मामले की सूचना पाकर पहुंची सदर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस घटना का पूरा वीडियो पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई।
विज्ञापन

गांव सनियाना निवासी एडवोकेट तरसेम सिंह कैरो ने बताया कि उनके भाई सुभाष और उनका बेटा रोहित बुधवार को धमतान साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने गए थे। वापसी में पेट्रोल पंप के पास कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से उनके भतीजे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भाई सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सुभाष को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जबकि रोहित के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। सदर थाना प्रभारी कपिल सिहाग ने बताया कि इस मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, चालक की तलाश की जा रही है।

कार की टक्कर लगने के बाद क्षतिग्रस्त हुई बाइक।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें