फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे जैसी बुराई से दूर रहने के लिए युवा पीढ़ी ‘नो’ कहने की आदत डालें : श्रीकांत जाधव

विज्ञापन
फतेहाबाद में उपस्थित लोगों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाते एडीजीपी श्रीकांत जाधव। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रभारी एवं एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने कहा कि बाहरी ताकतें हमारे देश की युवा पीढ़ी को नशे के माध्यम से बर्बाद करने पर तुली हुई हैं। हमें नशे का डटकर विरोध करना है। नशा मुक्ति के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9050891508 जारी किया है। कोई भी व्यक्ति नशा तस्करी या नशे से मुक्ति के लिए इस टोल फ्री नंबर पर फोन कर सकता है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

एडीजीपी जाधव वीरवार को सिरसा रोड स्थित सेतिया पैलेस में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा प्रयास संस्था के सहयोग से नशा मुक्ति पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को जाधव की पत्नी डॉ. कविता तथा उपायुक्त जगदीश शर्मा ने भी संबोधित किया।
नशे की वजह से स्वास्थ्य व समय दोनों बर्बाद हो रहे
इस दौरान श्रीकांत जाधव युवाओं के बीच जाकर उनसे रूबरू हुए और नशा मुक्ति व जीवन को संवारने से संबंधित कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि इंसान की सबसे बड़ी दौलत उसका स्वास्थ्य और समय होता है। नशे की वजह से दोनों ही बर्बाद हो जाते हैं, जो फिर हाथ नहीं आते। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने स्वास्थ्य के लिए नशे से दूर रहें। जीवन में कोई न कोई अच्छा सिद्धांत अपनाएं और अपने माता-पिता का सिर हमेशा गर्व से ऊंचा रखे।
विज्ञापन

देश के 290 जिलों में फैला नशा
जाधव ने कहा कि नशे की समस्या पूरे देश को घेर रही हैं। देशभर के 290 जिले चिन्हित किए गए हैं। इन जिलों में हरियाणा के दस जिले शामिल हैं। इन दस जिलों में फतेहाबाद, हिसार व सिरसा भी शामिल हैं। यह बहुत चिंता का विषय है। सबसे पहले हमें यह स्वीकारना होगा कि नशे ने हमारे प्रदेश में भयानक रूप लेना शुरू कर दिया है, जिसको समाप्त करना बहुत जरूरी है। अकेले पुलिस नशे को समाप्त नहीं कर सकती, बल्कि हर आदमी को इसके लिए आगे आना होगा।
नशा मुक्ति के लिए गांव स्तर पर बनाई है कमेटियां
एडीजीपी जाधव ने बताया कि प्रदेश में नशे की रोकथाम के लिए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक्शन प्लान तैयार किया है। राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। इसी प्रकार से जिला, उपमंडल, गांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व वार्ड स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है। गांव स्तर पर कमेटियां अपने आसपास के परिवेश में नशीले पदार्थों की तस्करी व नशा मुक्ति पर काम करेंगी। ये सभी कमेटियां आपसी तालमेल बनाए रखेंगी।
5-5 विद्यार्थी कड़ी के रूप में काम करेंगे
जाधव ने बताया कि एक्शन प्लान में एक धाकड़ कार्यक्रम भी शामिल है, जिसमें विशेषकर विद्यार्थियों की भूमिका होगी। 5-5 विद्यार्थी एक कड़ी के रूप में जुड़कर काम करेंगे। ये विद्यार्थी एक-दूसरे साथी की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे और नशे की गिरफ्त में आने वाले विद्यार्थी के बारे में क्लास इंचार्ज को सूचना देंगे। क्लास इंचार्ज शिक्षण संस्था के मुखिया को जानकारी देगा। प्रदेशभर की करीब 55 हजार शिक्षण संस्थाओं में धाकड़ कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। शहीद बाबा दीप सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस मौके पर एसपी आस्था मोदी, एसपी ताहिर हुसैन, बृजभूषण मिढ़ा, डीएसपी प्रदीप यादव व राजेश कुमार, इंस्पेक्टर सुरेंद्रा, जजपा नेता डॉ. वीरेंद्र सिवाच सहित कई लोग मौजूद रहे।

फतेहाबाद में जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते एडीजीपी श्रीकांत जाधव।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें