फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: समाज कल्याण विभाग ने बुजुर्गों के खाते करवाए फ्रीज, नहीं निकल पा रही पेंशन

विज्ञापन
बैंक द्वारा खाता फ्रिज करने से संबंधित जानकारी देते गांव समैन निवासी बुजुर्ग बलवंत सिंह व उनकी
विज्ञापन
समैन। टोहाना खंड के सबसे बड़े गांव समैन के बुजुर्गों को अपनी बुढ़ापा पेंशन लेने के लिए बैंकों के चक्कर काटने पर पड़ रहे हैं। समाज कल्याण विभाग ने बुढ़ापा पेंशन धारकों से बकाया राशि वसूलने के लिए नया तरीका निकालकर उनके खाते फ्रीज करवा दिए हैं। अपने बैंक खाते फ्रीज होने से बुजुर्ग परेशान हैं और अपने खातों में कोई लेन-देन नहीं कर पा रहे हैं।गांव समैन के बुजुर्ग बलवंत सिंह व उनकी पत्नी ओमपति ने जानकारी देते हुए बताया कि वह दोनों पिछले लगभग 12 सालों से बुढ़ापा पेंशन ले रहे हैं। पिछले एक महीने से बैंक ने उनका खाता फ्रीज कर दिया है। जब वह बैंक में पेंशन की राशि निकलवाने गए तो बैंक प्रबंधक ने बताया कि आपका बैंक खाता समाज कल्याण विभाग ने फ्रीज करवा दिया है। बैंक प्रबंधक ने उन्हें बताया कि आपने पहले अपनी उम्र से संबंधित गलत जानकारी देकर पेंशन बनवाई थी, उसी समय की बकाया राशि को वसूलने के लिए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने उनका बैंक खाता फ्रीज करवा दिया है। बलवंत के अनुसार वह पिछले 12 साल से लगातार पेंशन लेते आ रहे हैं। कभी भी अपनी उम्र की गलत जानकारी नहीं दी है। विभाग द्वारा उनका बैंक खाता फ्रीज करवाना बिल्कुल गलत है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने उनसे व उनकी पत्नी से 20500 रुपये वसूलने की बात कही है जबकि उनकी व उनकी पत्नी की पेंशन अलग-अलग तारीखों में बनी है। जिन अधिकारियों ने पेंशन बनवाने में गड़बड़ की है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसी तरह गांव समैन के बलदेव सिंह व निहाली देवी का भी बैंक अधिकारियों ने खाता फ्रीज करके पेंशन देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

कोट

फतेहाबाद से समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने पत्र भेजकर कहा था कि गांव समैन के कुछ बुजुर्गों के खाते फ्रीज करने हैं। उनसे विभाग ने पिछली कुछ बकाया राशि वसूल करनी है। अधिकारियों के निर्देश पर बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं। जब विभाग की बकाया राशि बुजुर्गों से वसूल हो जाएगी, तब हम उनके खातों को चालू कर देंगे।
विज्ञापन

-कृष्ण सिंह, बैंक प्रबंधक, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, समैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें