फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी मोटरसाइकिल में घुसा सांप, निकालने में लगे 40 मिनट

विज्ञापन
फतेहाबाद में मोटरसाइकिल से निकाले गए सांप को दिखाता हुआ युवक। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के हिसार-सिरसा रोड पर कोटक महिंद्रा बैंक के बाहर खड़े मोटरसाइकिल में सांप घुस गया। मोटरसाइकिल मालिक ने जब देखा तो उसके होश उड़ गए। देखते ही देखते लोगों का जमावड़ा लग गया और सांप निकालने के प्रयास करने लगे। लेकिन सांप मोटरसाइकिल के वाइजर अंदर फंसा होने के कारण नहीं निकल पाया।
विज्ञापन

सांप को निकालने के कई मैकेनिक मौके पर पहुंचे लेकिन प्रयास सफल नहीं हुए। इसके बाद कार मैकेनिक बलविंद्र ने मोटरसाइकिल के अलग-अलग पार्ट्स खोलकर कड़ी मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बैंक के बाहर कर्मचारी का मोटरसाइकिल खड़ा था। दोपहर को जब कर्मचारी ने फील्ड में जाने के लिए मोटरसाइकिल को संभाला तो उसके वाइजर में सांप नजर आया और उसने अन्य कर्मचारियों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद हिसार-सिरसा रोड पर एक-दूसरे को देखकर वाहन चालक भी रुक गए और वीडियो बनाने लगे। हालात ये हो गए कि यहां पर जाम की स्थिति बन गई। करीब 40 से 45 मिनट सांप को निकालने में लग गए। निकाले गए सांप को मैकेनिक ने हिसार रोड पर खेतों में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें