फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा विवाद : ढाणी सांचला व भोजराज के लिए अलग पोलिंग स्टेशन बनाए गए

विज्ञापन
गांव ढाणी सांचला में पोलिंग बूथ का निरीक्षण करते हुए रिटर्निंग अधिकारी सुरेश कुमार, साथ हैं नरें? - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना। रिटर्निंग अधिकारी एवं नगराधीश सुरेश कुमार ने बताया कि गांव ढाणी सांचला-भोजराज में डेरा विवाद के चलते अतिसंवेदनशील गांव में ढाणी सांचला व भोजराज के लिए अलग-अलग पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। मतदान के दिन दोनों ही गांव के स्कूल व ग्राम सचिवालय के बीच में दो लेयर की बैरिकेडिंग की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत ढाणी सांचला में मतदान को लेकर तीन बूथ होंगे, जो प्राइमरी हेल्थ सेंटर व महिला चौपाल तथा ग्राम सचिवालय में बनाए गए हैं, जबकि ग्राम पंचायत ढाणी भोजराज के मतदाताओं के लिए राजकीय हाईस्कूल में मतदान के लिए अलग से दो बूथ बनाए गए हैं। दोनों ही गांव के लोग पहले एक ही जगह पर मतदान प्रक्रिया में शामिल होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें