फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद के दो और गांवाें में घुसा बाढ़ का पानी, अब तक 130 गांव प्रभावित

विज्ञापन
फतेहाबाद में बाढ़ के पानी में डूबे खेत।
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में बाढ़ का पानी अब दो और गांवों तक पहुंच गया है। बुधवार को गांव हिजरावांखुर्द व रत्ताटिब्बा में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। अब तक जिले में 130 गांव बाढ़ प्रभावित हो चुके हैं और एक लाख आठ हजार 37 एकड़ फसलें पानी में डूब चुकी हैं।
विज्ञापन


फतेहाबाद के गांवों में बाढ़ का प्रकोप निरंतर जारी है। मंगलवार को फतेहाबाद के दो और गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से यहां पर 400 एकड़ फसलों को नुकसान हुआ है। गांवों में 2370 ढाणियां बाढ़ से प्रभावित हुई हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में राजस्व विभाग ने जिले में 18 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बाढ़ के कारण 23 हजार 265 पशुओं को भी बाहर निकाला गया है। वहीं ढाणियों में फंसे 679 लोगों को रेस्कयू करके उनको बाढ़ राहत शिविरों में भेजा गया है। बाढ़ के कारण फतेहाबाद के अब तक 25, टोहाना के आठ, जाखल के 21, कुलां के 11 व रतिया के 53 गांव प्रभावित हुए हैं। वहीं बारिश के कारण फतेहाबाद व भट्टूकलां के छह-छह गांवों के खेत प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें