फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 700 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स टीम ने गश्त के दौरान अशोक नगर से एक तस्कर को 700 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी तस्कर अशोक नगर निवासी अविनाश के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स टीम रविदास चौक से माजरा रोड जा रही थी, जब अशोक नगर में पहुंचे तो एक युवक टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने युवक को पकड़कर नाम पूछा तो उसने अशोक नगर निवासी अविनाश के रूप में पहचान बताई। टीम ने नियम अनुसार युवक की जांच की तो उसके पास से 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। शहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें